सड़क दुर्घटना में घायल किसान की मौत, मुकदमा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बलियाबलिया में एक किसान सड़क दुर्घटना में घायल हो गया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसान ट्यूबेल पर खेत में पानी चलाने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मारी।

बलिया। सड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। रसड़ा कोतवाली के डेहरी निवासी सत्यप्रकाश भारती ने पुलिस को बताया है कि मेरे पिता श्रवण साईकिल से ट्यूबेल पर खेत मे पानी चलाने जा रहे थे। उसी समय मेरे गांव के सरकारी गोदाम के पास तेज रफ्तार से किसी अज्ञात मोटर साईकिल द्वारा उन्हें टक्कर मार दिया। निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र रसड़ा पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डक्टर ने पिताजी को मऊ रेफर कर दिया।
वहां के डाक्टर ने वाराणसी ट्रामा सेन्टर से लिए रेफर कर दिए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


