महाराजपुर में बाइक की टक्कर से किसान की मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के महाराजपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 61 वर्षीय किसान रामखिलावन की मौत हो गई। वह शनिवार को सरसौल बाजार से लौट रहे थे। हादसे के बाद उन्हें हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने बाइक सवार के खिलाफ शिकायत की है।

महाराजपुर में बाइक की टक्कर से किसान की मौत

कानपुर। महाराजपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। महाराजपुर के डोमनपुर गांव निवासी 61 वर्षीय रामखिलावन किसान थे। परिवार में पत्नी रामदेवी, चार बेटे है। परिजन ने बताया कि शनिवार दोपहर रामखिलावन सरसौल बाजार गए थे। लौटते वक्त बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।