जहरीले सांप के डंसने से किसान की मौत, गांव में शोक

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

खूंटी जिले के गिंडुंग-कुड़ापुर्ती गांव में एक किसान कोंता मुंडा (56) की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। शनिवार रात अपने घर पर सोते समय सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश में थे, लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

जहरीले सांप के डंसने से किसान की मौत, गांव में शोक

खूंटी, संवाददाता। जिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत गिंडुंग-कुड़ापुर्ती गांव में जहरीले सांप के डंसने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय कोंता मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंता मुंडा शनिवार रात अपने घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोए हुए थे। इसी दौरान एक जहरीला सांप घर में घुस आया और उनकी उंगली में डंस लिया। सांप के काटते ही उन्होंने शोर मचाते हुए परिजनों को इसकी जानकारी दी। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तत्काल उनके पास पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे।

हालांकि उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सोयको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के पुत्र तड़कन मुंडा ने बताया कि उनके पिता मिलनसार एवं शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव के लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। ग्रामीणों के अनुसार कोंता मुंडा गांव में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे, जिनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।