करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना क्षेत्र के निदौरी गांव में बुधवार सुबह कुटी काटने के लिए मोटर लगाते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर

करछना थाना क्षेत्र के निदौरी गांव में बुधवार सुबह कुटी काटने के लिए मोटर लगाते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे करछना इंस्पेक्टर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निदौरी गांव निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार दुबे पुत्र स्व. सीताराम बुधवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं के लिए चारा काटने वाली मोटर लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर विद्युत झटके के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सुनील कुमार दो भाइयों में बड़ा था और खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी किरण और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े बेटे दिव्यांश की उम्र 19 वर्ष और छोटे बेटे प्रियांशु की उम्र 17 वर्ष है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


