आवारा पशु के हमले में घायल किसान की मौत

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

उदी के करिया डांडा गांव के 72 वर्षीय किसान सुरेश सिंह की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें आठ दिन पहले आवारा पशुओं ने खेत में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि ग्रामीणों में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर नाराजगी है।

आवारा पशु के हमले में घायल किसान की मौत

उदी। पक्षयगांव थाना क्षेत्र के करिया डांडा गांव निवासी 72 वर्षीय किसान सुरेश सिंह की मंगलवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। आठ दिन पहले खेत पर फसल देखने गए किसान पर आवारा पशुओं ने हमला कर दिया था, जिससे वह जमीन पर गिर गए और उनकी गर्दन में गंभीर चोट आई थी। परिजनों के अनुसार, 14 जुलाई को खेत में फसल देखने के दौरान आवारा पशुओं ने उन्हें पटक दिया था। गंभीर हालत में पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, बाद में उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। मंगलवार तड़के करीब चार बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक के भतीजे विपिन ने बताया कि सुरेश सिंह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी प्रेमा देवी, पुत्र अरुण यादव हैं, जो जयपुर में हलवाई का काम करते हैं। अरुण का विवाह हो चुका है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआवारा पशु के हमले में घायल किसान की मौत