Jahanabad News: दलहन की वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी
Jahanabad News: विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया जागरूक , आत्मा जहानाबाद की ओर से प्रखंड कृषि कार्यालय में गुरुवार को दलहनी एवं तेलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती पर किसान गोष्ठी आयोजित की गई।

Jahanabad News: विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया जागरूक
किसान गोष्ठी की जानकारी
दलहनी एवं तेलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती पर किसान गोष्ठी आयोजित जहानाबाद, नगर संवाददाता आत्मा जहानाबाद की ओर से प्रखंड कृषि कार्यालय में गुरुवार को दलहनी एवं तेलहनी फसलों की वैज्ञानिक खेती पर किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को अरहर, चना, मसूर, मूंग, उड़द, सरसों, राई और सूरजमुखी जैसी फसलों की खेती की तकनीक बताई। अधिकारियों ने कहा कि इन फसलों में अपेक्षाकृत कम पानी और लागत की जरूरत होती है तथा फसल विविधीकरण से मिट्टी की सेहत भी बेहतर होती है। किसानों को बुवाई से पहले बीजोपचार करने और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। गोष्ठी के दौरान बीजोपचार के महत्व पर विशेष बल दिया गया। कृषि पदाधिकारियों द्वारा किसानों को सरकार के माध्यम से संचालित दलहनी एवं तिलहनी फसलों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र किसानों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। जिले के किसानों को दलहन एवं तिलहन उत्पादन के क्षेत्र में अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आत्मा के द्वारा तिथिवार एवं प्रखंडवार जिले के सभी प्रखंडों में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी जहानाबाद सदर आशुतोष कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आत्मा निकिता कौशल, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक लाल बहादुर प्रसाद सहित कृषि प्रसार कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। फोटो- 01 अक्टूबर जेहाना- 12 कैप्शन- शहर स्थित किसान भवन में गुरुवार को आयोजित गोष्ठी में उपस्थित प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी आशुतोष कुमार, निकिता कौशल व अन्य।

