खुद को आग लगाने वाले किसान के मामले की जांच की मांग
हिन्दुस्तान, शामली
गोहरनी के किसान आदित्य ने कानूनगो पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इस मामले में समाजवादी पार्टी ने प्रशासन की संवेदनहीनता की निंदा करते हुए कहा कि किसानों को आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

गोहरनी निवासी किसान आदित्य द्वारा कानूनगो पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किए जाने के मामले को समाजवादी पार्टी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। सुधीर पंवार का कहना है कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया घटना के दौरान प्रशासन ने किसान को बचाने के बजाय वीडियो बनाने का काम किया, जो संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि किसान के जीवन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।


