देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने चार सितंबर को सराय क्षेत्र से 21 वर्षीय आदित्य को अवैध हथियार, देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि हथियार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पांच हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने चार सितंबर को सराय क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आदित्य 21 निवासी तिलपत-पल्ला के रूप में हुई है। टीम को उसके पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सराय क्षेत्र में पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देसी कट्टा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से पांच हजार रुपये में खरीदकर लाया था।

पुलिस अब हथियार की खरीद और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामला शस्त्र अधिनियम और दूसरा लूट का है। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा