दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में पांच जगह नाकेबंदी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद सतर्कता बढ़ा दी। दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी और जांच अभियान चलाया गया, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने कॉलेजों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में पांच जगह नाकेबंदी

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद फरीदाबाद पुलिस पूरे दिन सतर्क रही। दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने पांच जगह नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया, ताकि दिल्ली जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली जाने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। पुलिस ने दुर्गा बिल्डर चौक, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के मीठापुर बॉर्डर, दिल्ली बदरपुर बॉर्डर के पास सराय ख्वाजा टोल नाका, प्रहलादपुर बॉर्डर और शूटिंग रेंज रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। इन नाकों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोककर सघन जांच की गई। विशेष रूप से दिल्ली जाने वाले वाहनों पर नजर रखी गई। सबसे अधिक सख्ती सराय टोल नाके, दुर्गा बिल्डर और प्रहलादपुर नाके पर देखने को मिली, जहां पुलिस ने पहचान और गंतव्य की जानकारी लेने के बाद ही वाहनों को आगे बढ़ने दिया。

दिल्ली में चल रहे आंदोलन को देखते हुए सतर्कता

दिल्ली में चल रहे आंदोलन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस पूरे दिन सतर्क रही। अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके अलावा रेल मार्ग को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई। जीआरपी ने जिले के रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई और आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी। वहीं, दिल्ली से जुड़ी मेट्रो सेवाओं को देखते हुए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास पुलिस की निगरानी

इसके अलावा जिले के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। पुलिस की टीमें शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार गश्त करती रहीं, ताकि किसी भी प्रकार की भीड़ जुटने या प्रदर्शन की स्थिति बनने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, पुलिस उन युवाओं पर भी नजर रखे रही जो दिल्ली में प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल होने के लिए जा सकते थे। खुफिया तंत्र भी पूरे दिन सक्रिय रहा और सीमावर्ती क्षेत्रों से लगातार सूचनाएं एकत्र की जाती रहीं।

एहतियात के तौर पर अभियान

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी कर जांच अभियान चलाया। यह पूरी कार्रवाई केवल एहतियात के तौर पर की गई थी, ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस आगामी दिनों में भी सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखेगी।

सामान्य प्रश्न

फरीदाबाद पुलिस ने क्यों सतर्कता बढ़ाई है?
फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद सतर्कता बढ़ाई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।