घरों में चोरी करने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में अपराध शाखा ने चोरी के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनसे सोने के आभूषण और नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चोरी के मामलों की जांच जारी है।

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अलग-अलग दो घरों में चोरी के मामलों का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और नगदी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पल्ला थाना क्षेत्र के धीरज नगर में 16 से 18 अप्रैल के बीच एक बंद मकान में चोरी हुई थी। चोर घर से नगदी और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पल्ला थाना में मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा सेक्टर-85 को सौंपी गई।जांच
के दौरान पुलिस ने इस मामले में नोएडा की भट्टा कॉलोनी निवासी नरेश, संतोष ऋषिदेव , संगम विहार दिल्ली निवासी सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। पुलिसने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं। उधर, ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में घर से लैपटॉप और मोबाइल चोरी के आरोप में कंचन उर्फ शिवशंकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चार हजार रुपये बरामद किए गए हैं।आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी नौ मामले दर्ज हो चुके हैं।


