राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार आगाज

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने पंचकूला में आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल चार पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य शामिल है। रुहानिका, मिहिका, हिमांशी और कनिष्का ने अपने-अपने वर्ग में पदक जीते और जिले का नाम रोशन किया।

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार आगाज

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पंचकूला में शनिवार से शुरू हुई एसजीएफआई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का दमदार आगाज किया। जिले के खिलाड़ियों ने शुरुआती मुकाबलों में ही चार पदक अपने नाम कर लिए। इनमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लो, हरबीर अधाना और प्रेम शर्मा ने उन्हें बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता पंचकूला में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 600 से अधिक ताइक्वांडो खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच पदक जीतने के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है。

रुहानिका ने जीता रजत पदक

अंडर-14 आयुवर्ग के 24 किलोग्राम भार वर्ग में फरीदाबाद की रुहानिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। तक्षशिला स्कूल की छात्रा रुहानिका ने पहले मुकाबले में कैथल की खिलाड़ी को 14-0 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में हिसार की खिलाड़ी को 10-4 से और सेमीफाइनल में सिरसा की खिलाड़ियों केा 4-3 फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भिवानी खिलाड़ी से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

मिहिका ने 29 किलो में जीता स्वर्ण

अंडर-14 आयुवर्ग के 29 किलोग्राम भार वर्ग में मिहिका ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इन्होंने पहले मुकाबले में अंबाला की खिलाड़ी को 10-0 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में कुरुक्षेत्र की खिलाड़ी को 12-10 से और सेमीफाइनल मुकाबले में कैथल के खिलाफ 10-4 से जीत हासिल हुई। फाइनल में अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए पानीपत के खिलाड़ी के खिलाफ 13-7 से जीत दर्ज कर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। मिहिका अग्रवाल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।

हिमांशी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

अंडर-17 आयुवर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। कड़े मुकाबलों के बीच हिमांशी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया।

कनिष्का ने 46 किलो में जीता स्वर्ण

अंडर-19 आयुवर्ग के 46 किलोग्राम भार वर्ग में कनिष्का यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। अग्रवाल स्कूल की छात्रा कनिष्का यादव ने पहले मुकाबले में सोनीपत के खिलाफ 12-6 से जीत दर्ज की। वहीं सेमीफाइनल में करनाल के खिलाफ 16-0 से जीत हासिल की और निर्णायक मुकाबले में गुरुग्राम के खिलाफ 12-1 से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने कितने पदक जीते हैं?−
फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने चार पदक जीते हैं, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों का शानदार आगाज