गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
फरीदाबाद में अपराध शाखा ऊंचा गांव ने 11 सितंबर को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। एक आरोपी, अरविंद, को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 1.210 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 11 सितंबर को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अरविंद निवासी तिलकागढ़ी, मथुरा, हाल हरकेश नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, टीम ने गुप्त सूचना पर गुरुग्राम नहर पटरी, सेक्टर-3 स्थित मीट मार्केट के पास से आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 1.210 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी करीब दो किलो गांजा बिहार से 25 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
इसमें से कुछ गांजा वह बेच चुका था और बाकी बेचने की फिराक में था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


