एसआईआर की नोटिस सुनवाई में फरीदाबाद पिछड़ा
फरीदाबाद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई पूरी करने में देरी हुई है। जिले में करीब पौने दो लाख नोटिस लंबित हैं, जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटने की आशंका है। चुनावी प्रक्रिया में सुधार के उपाय किए जा रहे हैं।

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई पूरी करने में फरीदाबाद प्रदेश में पिछड़ गया है। जिले में करीब पौने दो लाख नोटिसों की सुनवाई लंबित बताई जा रही है। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा बुधवार को समाप्त हो गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटने की आशंका है। इससे राजनीतिक दलों और मतदाताओं में चिंता बढ़ गई है। शहर में पिछले करीब दो महीने से एसआईआर का कार्य चल रहा था। चुनाव आयोग की 24 जुलाई शाम की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद में 18 लाख 89 हजार 793 मतदाता हैं। इनमें से 13 लाख 71 हजार 332 मतदाताओं के फार्म भरे थे, जबकि पांच लाख 18 हजार 461 मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके थे।इसके बाद चुनाव आयोग ने एसआईआर के तहत दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि
पौने दो लाख मामलों पर फैसला बाकी
की डेट को बढ़ा कर 30 सितंबर कर दी थी। वहीं दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ बीएलओ द्वारा नोटिस दिए गए मतदाताओं से संबंधित दस्तावेज और निर्धारित जानकारी मांगी गई थी। जिन मतदाताओं के रिकॉर्ड में किसी तरह की कमी या आपत्ति सामने आई, उन्हें नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया गया। प्रशासन की ओर से बूथ स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। हालांकि, बड़ी संख्या में नोटिसों की सुनवाई निर्धारित अवधि में पूरी नहीं हो सकी है.
चुनाव प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वा सकते हैं लोग
सूत्रों के अनुसार फरीदाबाद में करीब 1.75 लाख नोटिसों की सुनवाई लंबित है। यदि इन मामलों में समय पर सुनवाई और सत्यापन नहीं हुआ तो संबंधित मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिले में लंबित मामलों की संख्या प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में अधिक बताई जा रही है। सबसे बड़ी चिंता उन मतदाताओं को लेकर है, जिन्होंने एसआईआर के तहत जरूरी प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की, लेकिन नोटिस की सुनवाई नहीं हो सकी। कई मतदाताओं का कहना है कि उन्हें प्रक्रिया और सुनवाई की तारीखों की जानकारी समय पर नहीं मिल पाई। कुछ मामलों में दस्तावेज उपलब्ध कराने के बावजूद सुनवाई लंबित रहने की शिकायत भी सामने आई है.
प्रशासन के सामने चुनौती
एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं रहता है तो उसके पास निर्धारित चुनावी प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने का विकल्प है। मतदाता पंजीकरण से संबंधित आवेदन निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित माध्यम से किया जा सकता है। इसके अलावा मतदाता अपने नाम और आवेदन की स्थिति की जानकारी संबंधित निर्वाचन कार्यालय या अधिकृत ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जानकारों के मुताबिक, जिन लोगों का नाम अंतिम सूची में नहीं आता, उन्हें निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पर नजर रखनी चाहिए। इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम और निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा.
प्रशासन के सामने चुनौती
प्रशासन के सामने चुनौती
एसआईआर की निर्धारित समयसीमा समाप्त हो गई है। ऐसे में लंबित नोटिसों की सुनवाई पूरी करना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। राजनीतिक दलों की ओर से भी लंबित मामलों की सुनवाई का समय बढ़ाने और सभी पात्र मतदाताओं को पर्याप्त अवसर देने की मांग उठाई जा रही है। प्रशासन की ओर से लंबित नोटिसों की वास्तविक संख्या और सुनवाई पूरी करने की स्थिति पर आधिकारिक आंकड़े जारी होने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल इस संबंध में जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क किया गया। उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया.
--


