गांजे की आपूर्ति करने वाला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने 21.060 किलोग्राम गांजा बरामद कर मुजफ्फरपुर निवासी हरीकुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने गांजा बिहार से खरीदकर दिल्ली लाया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसे तस्करी नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने 21.060 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी हरीकुमार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बदरपुर बॉर्डर के पास भारी मात्रा में गांजा लेकर सप्लाई की तैयारी कर रहा है। कार्रवाई के दौरान उसे काबू कर गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा बिहार से खरीदकर बस के जरिए दिल्ली लेकर आया था। पुलिस ने छह दिन के रिमांड के दौरान उसके सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं।


