शारीरिक शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह किया गया आयोजित

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधिपंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि पंजवारा के सीमावर्ती धोरैया प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत मिडिल स्कूल पसहाना में सोमवार को श

शारीरिक शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह किया गया आयोजित
शारीरिक शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह किया गया आयोजित

पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा के सीमावर्ती धोरैया प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत मिडिल स्कूल पसहाना में सोमवार को शारीरिक शिक्षक बालमुकुन्द यादव का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मिलकर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय साधनसेवी एतशामुल हक और संकुल समन्वयक पटवा विनय पाण्डेय जी उपस्थित रहे। उनके साथ ही विशिष्ट शिक्षक मुकेश कुमार सिंह एवं अभिनव कुमार चौधरी मुख्य रूप से मंच पर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर हाई स्कूल पंजवारा के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद एवं आर्टिस्ट मुरली मनोहर मंजू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और अपने विचार साझा किए।

समारोह के दौरान सरप्लस शिक्षक के तहत विद्यालय से स्थानांतरित होने वाले शिक्षक नितेश कुमार एवं मो० मुस्लिम को भी अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने में शिक्षक मो० फिरोज आलम व शिक्षक प्रवीण कुमार शर्मा ने बेहद सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने विदा हो रहे शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशारीरिक शिक्षक का विदाई सह सम्मान समारोह किया गया आयोजित