छात्रों को बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री की डिग्री से नवाजा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुरादाबादफोटो::सीएल गुप्ता स्कूल ऑफ ऑप्टोमेट्री के फेयरवेल कार्यक्रम में हिस्सा लेते छात्र छात्राएं। सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के अंतर्गत संचालित स्कूल ऑप्टोमे

सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के अंतर्गत संचालित स्कूल ऑप्टोमेट्री के 2021 के बैच का शुक्रवार को फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुतियों से समा बांधा। विदाई ले रहे छात्रों के बैच को गेम्स खिलाए गए। डायरेक्टर डॉ.प्रदीप अग्रवाल ने ऑप्टोमेट्रिस्ट के रूप में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर रहने का संकल्प छात्रों को दिलाया। संचालन कशिश ने किया। डॉ.अमन, डॉ.मुकेश, डॉ.स्नेहा, डॉ.संजय ने सभी छात्रों को सर्टिफिकेट देकर उन्हें बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री की डिग्री से नवाजा।


