फरक्का जल संधि का नवीनीकरण नहीं हो : जदयू
जदयू ने फरक्का जल संधि को लेकर प्रेसवार्ता की। जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने कहा कि 1996 की संधि बिहार के हित में नहीं है। उन्होंने भविष्य में जल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नवीनीकरण न करने की मांग की। अभियान के अंतर्गत 12 जिलों में यह संवाद चल रहा है।

फरक्का जल संधि का नवीनीकरण नहीं हो : जदयू बिहार के हक और हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए अगर जरूरी हो, तो वर्ष 2050 की आवश्यकता को ध्यान में रखा जाना चाहिए फोटो : बिहार जेडीयू : सर्किट हाउस में शुक्रवार को फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद में जानकारी देते जदयू के जिलाध्यक्ष मो. अरशद, भवानी सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला जदयू इकाई ने सर्किट हाउस में शुक्रवार को फरक्का जल संधि को लेकर प्रेसवार्ता की।
संवाद कार्यक्रम
जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने कहा कि 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई गंगा जल संधि बिहार के हित में नहीं है। इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए। यदि भविष्य में कोई नई संधि होती है, तो उसमें वर्ष 2050 तक बिहार की जल जरूरतों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में गंगा किनारे के 12 जिलों में फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
जल संकट और समस्याएँ
अभियान की शुरुआत पांच सितंबर को बक्सर से हुई है और इसका समापन कटिहार में होगा। 400 क्यूमेक पानी पर उठाए सवाल : उन्होंने कहा कि शुष्क मौसम (जनवरी से जून) में बक्सर के पास गंगा का प्रवाह करीब 400 क्यूमेक रहने के बावजूद फरक्का से बांग्लादेश के लिए 1500 क्यूमेक पानी छोड़ने का प्रावधान है। इससे बिहार के जल संसाधनों पर दबाव बढ़ता है।
गंभीर मुद्दे
बाढ़ और जल संकट का उठाया मुद्दा : नेताओं ने कहा कि फरक्का बराज से गंगा में गाद बढ़ने और जल प्रबंधन प्रभावित होने के कारण बिहार को बाढ़, कटाव और जल संकट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी इस अभियान के माध्यम से बिहार की आवाज केंद्र तक पहुंचाना चाहती है। मौके पर जदयू नेता भवानी सिंह, प्रद्युम्न कुमार, अरविंद कुमार, विनोद प्रसाद सिंह, अजय पटेल, रंजीत कुमार, संजय पासवान, निशांत चंद्रवंशी, आशीष चंद्रवंशी व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

