हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी संग बुलडोजर कार्रवाई की मांग
हिन्दुस्तान, अमरोहा
गांव पखरौला हाशमपुर में संजय कुमार की हत्या के मामले में परिवार और सामाजिक संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संजय की हत्या दिनदहाड़े घर में की गई थी। छह आरोपी थे, जिनमें से पांच गिरफ्तार हुए हैं, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। परिवार ने न्याय, सुरक्षा और आर्थिक मदद की मांग की।

थाना क्षेत्र के गांव गांव पखरौला हाशमपुर में बीते दिनों हुई संजय कुमार की हत्या के मामले में परिजनों व सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार ने बताया कि दिनदहाड़े घर में घुसकर संजय की निर्मम हत्या की गई थी। वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी अहमद अली पुत्र कयामुद्दीन अभी भी फरार है। फरार मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी संग सभी आरोपियों की अवैध संपत्ति व घरों पर बुलडोजर चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता संग सुरक्षा की मांग भी की गई।
ये भी पढ़ें:मोस्ट ने सौंपा सात सूत्रीय मांग
इस दौरान भीम आर्मी जय भीम संगठन जिलाध्यक्ष सोनू जाटव, अंकुर जाटव, राजवीर सिंह जाटव, अभिषेक जाटव, मृतक की पत्नी सुमन देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


