टायर दुकान चलाने वाला युवक नेपाल त्रासदी में लापता
बड़हरिया के माधोपुर पंचायत के छक्का टोला गांव के सूरज कुमार नेपाल में ग्लेशियर आउटबर्स्ट की त्रासदी में लापता हैं। सूरज 26 अगस्त से अपने परिवार से संपर्क में नहीं हैं। परिजन उसके ठिकाने के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार अब भी सूरज के सुरक्षित लौटने की उम्मीद में है।

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के माधोपुर पंचायत के छक्का टोला गांव के राजेश राम के 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को पांच दिनों से नेपाल के तिब्बत में ग्लेशियर आउटबर्स्ट की त्रासदी मे लापता है। जिसको लेकर छक्का टोला गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
सूरज के परिवार में कोहराम
वहीं लापता सूरज के परिजनों में कोहरा मच गया है। इधर परिजनों के माने तो सूरज कुमार 26 अगस्त से अपने परिवार वालों के संपर्क में नहीं है। परिजनों का कहना है कि सूरज 26 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे बजे सूरज का मिस कॉल आया था। वही सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर उसके मोबाइल के व्हाट्सएप नंबर पर लास्ट सीन देखने को मिला था, उसी दिन दोपहर 12 बजे से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है।
सूरज की दुकान का विवरण
सूरज के छोटे भाई विक्की कुमार ने बताया कि लगभग 21 वर्ष पहले से ही सूरज के पिता नेपाल के वेत्रवती क्षेत्र में टायर की दो दुकान थी। जिसमें एक दुकान उसके पिता राजेश राम तथा उसका मझला भाई राहुल कुमार चलते हैं। जहां से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर वेत्रवती उत्तर गया पेट्रोल पंप के पास टायर की दुकान सूरज चलाते थे। भाई विक्की ने बताया कि करीब 2 वर्ष पहले पिता के काम में हाथ बंटाने के लिए सूरज नेपाल गए।
परिजनों की तलाश जारी
परिजन नेपाल जाकर परिचितों को कर रहे है तलाशी लापता युवक सूरज नेपाल जाकर परिचितों के माध्यम से भी तलाश जारी है। सूरज के परिजनों लगातार उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि अब तक सूरज के सुरक्षित होने या उसके ठीक रहने के बारे में संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लगभग पांच दिनों से सूरज को सुरक्षित मिलने की उम्मीद परिजन लगाए हुए हैं।


