विश्व जनसंख्या दिवस पर दुमका में परिवार नियोजन स्टॉल का उद्घाटन
-प्रभारी सिविल सर्जन ने किया जनजागरूकता रथ को रवानाविश्व जनसंख्या दिवस पर दुमका में परिवार नियोजन स्टॉल का उद्घाटनविश्व जनसंख्या दिवस पर दुमका में परि

दुमका, प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर प्रखंड दुमका में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने एवं जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से परिवार नियोजन स्टॉल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रभारी सिविल सर्जन दुमका डॉ. राम प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुमका हरिनाथ माहतो तथा प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी सदर प्रखंड दुमका डॉ. परवेज आलम ने संयुक्त रूप से किया। परिवार नियोजन स्टॉल के माध्यम से आमजन को परिवार नियोजन संबंधी विस्तृत परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं माला-एन, छाया एवं कंडोम जैसे अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक दंपति सुरक्षित, प्रभावी एवं जिम्मेदार परिवार नियोजन के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।
इस अवसर पर परिवार स्वास्थ्य सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जनजागरूकता रथ सदर प्रखंड दुमका के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर परिवार नियोजन के महत्व, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न गर्भनिरोधक विधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा। रथ के माध्यम से छोटे एवं स्वस्थ परिवार के लाभों पर भी विशेष रूप से जागरूकता फैलाते हुए समुदाय को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे परिवार नियोजन संबंधी उपलब्ध सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा स्वस्थ, सुखी और समृद्ध परिवार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।फोटो-13दुमका-211, कैप्सन- सोमवार को सदर प्रखंड दुमका में परिवार नियोजन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी सिविल सर्जन व अन्य


