झारखंड भवन के लिफ्ट में फंसे पूर्व सांसद के परिजन अस्पताल से लौट गए

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में भाजपा नेता घूरन राम के परिवार के छह सदस्य 29 सितंबर की रात झारखंड भवन की लिफ्ट में फंस गए। करीब डेढ़ घंटे बाद उनकी सुरक्षित निकासी हुई। सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन सिर में दर्द बना हुआ है।

झारखंड भवन के लिफ्ट में फंसे पूर्व सांसद के परिजन अस्पताल से लौट गए

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा नेता घूरन राम के पुत्र, पतोहू, बेटी आदि परिवार के छह सदस्य झारखंड भवन के लिफ्ट में 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे फंस गए थे। करीब डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद उन्हे लिफ्ट काटकर बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल पहुंचाया गया। सभी लोग बेहोश हो गए थे परंतु इलाज के बाद अब सबकी हालत ठीक है और उन्हे घर ले आया गया है। परंतु सिर में दर्द अब भी बना हुआ है। पूर्व सांसद ने हिन्दुस्तान को बताया कि ईश्वर की असीम कृपा व शुभचिंतकों की आशीर्वाद थी कि उनका परिवार इस हादसे के बावजूद कुशल है।

संयोग अच्छा था कि वे और उनकी पत्नी साथ में लिफ्ट में नहीं गए थे। बाहर होने के कारण तेजी से प्रयास किया और झारखंड भवन में भोजन की व्यवस्था देखने वालों की मदद से उन्हे बाहर निकालने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि झारखंड भवन के पास स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने के बाद सभी स्थिति में सुधार हुई है। परंतु सिर में दर्द बना हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का कोई ध्यान झारखंड भवन पर नहीं है। पूरी व्यवस्था जर्जर हो गई है। उल्लेखनीय है कि पारिवारिक दायित्व के तहत घुरन राम और परिवार के सभी सदस्य फिलवक्त नई दिल्ली में है। मूलत: गढ़वा के रहने वाले घुरन राम पलामू के छोटे से काल के लिए सांसद बने थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझारखंड भवन के लिफ्ट में फंसे पूर्व सांसद के परिजन अस्पताल से लौट गए