परिवार को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप
हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
पलवल में एक परिवार को बंधक बनाने, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। इब्राहिम ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके बेटे की शादी के बाद उसे और उसके परिवार को बंधक बना लिया गया। शिकायत में मारपीट और सामान लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पलवल, अजित कुमार। हथीन थाना अंतर्गत एक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाने, मारपीट और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इब्राहिम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे जुनैद की शादी आबिदा से हुई थी। शादी के बाद 22 नवंबर को उसका दोनों बेटे , दामाद और सात वर्षीय पोता बहू को उसके गांव छोड़ने गए थे, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पंचायत के हस्तक्षेप के बाद उसके नाबालिग पोते को छोड़ा गया, जबकि अन्य परिजनों को नहीं छोड़ा गया।
उसने मारपीट, सामान और कार छीनने के आरोप भी लगाए हैं।


