फैमिली आईडी से वंचित पात्रों को जोड़ने के निर्देश, तकनीकी टीम ने किया गांव भ्रमण

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार की फैमिली आईडी तकनीकी टीम की सदस्य कुमारी तृषा ने बहजोई के गांव मिर्जापुर नसरुल्लाहपुर का दौरा किया। बैठक में, उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उन सदस्यों की जानकारी ली जो फैमिली आईडी से वंचित हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र सदस्यों को शीघ्र जोड़ने का काम करें।

फैमिली आईडी से वंचित पात्रों को जोड़ने के निर्देश, तकनीकी टीम ने किया गांव भ्रमण

बहजोई। उत्तर प्रदेश शासन की फैमिली आईडी तकनीकी टीम की सदस्य कुमारी तृषा ने सोमवार को विकास खंड बहजोई के गांव मिर्जापुर नसरुल्लाहपुर का क्षेत्रीय भ्रमण किया। पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर जानकारी प्राप्त की कि परिवार के कौन-कौन से सदस्य अभी तक फैमिली आईडी से वंचित हैं और इसके क्या कारण हैं। उन्होंने पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायक को निर्देश दिए कि सभी पात्र छूटे हुए सदस्यों को शीघ्र फैमिली आईडी से जोड़ा जाए। कुमारी तृषा ने बताया कि फैमिली आईडी बनने के बाद पात्र परिवारों का विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में स्वतः चयन संभव होगा व जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी सरल और त्वरित होगी।

भ्रमण में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, पंचायत सचिव असलम समेत अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी से फैमिली आईडी संबंधी सुझाव और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।