पुत्रवधू और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट
पीलीभीत में पुत्रवधु और ससुराल पक्ष के बीच विवाद बढ़ गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट के आधार पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत। पुत्रवधु और ससुराल पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी एडवोकेट पूजा मौर्य ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दो अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके ससुराल पक्ष के लोग घर पर आ गए और गाली गलौच करने लगे। आरोपी पक्ष के लोग दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों में ससुर ओमप्रकाश,सास शारदा,पति धर्मेंद्र कुमार,देवर जितेंद्र शामिल थे।
आरोपियों ने मारपीट की और घर से चले गए। आरोपी उसको घर से निकलने का दबाव भी बना रहे हैं। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इधर दूसरे पक्ष की मोहल्ला नई बस्ती निवासी शारदा देवी पत्नी ओमप्रकाश ने भी थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उनका एक मकान बल्लभनगर कॉलोनी में है। जिसमे उसका बड़ा पुत्र धर्मेद्र और पुत्रवधु पूजा मौर्य रह रही हैं। उनकी पुत्रवधु ने बेटे के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दायर कर रखा है। उसकी पुत्रवधु मकान मकान अपने नाम करवाने का दबाव बना रही है। दो अक्तूबर को दोपहर करीब एक बजे उसकी पुत्रवधुू ने अपने देवर जितेंद्र की नईबस्ती चौराहे के पास खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। उसे और उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


