दो बार टॉवर पर चढ़ने वाले बेटे पर मां ने कराया मुकदमा

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में दो बार मोबाइल टॉवर पर चढ़कर परिवार के

दो बार टॉवर पर चढ़ने वाले बेटे पर मां ने कराया मुकदमा

बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में दो बार मोबाइल टॉवर पर चढ़कर परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले युवक के खिलाफ अब केस दर्ज किया गया है। युवक की मां ने जान मारने की धमकी देने और 35 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए बेटे पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले का विवरण

फत्तेसागर पोखरा मुहल्ला निवासी कुलवंती मंगलवार की देर शाम अपने पति राजगृही वर्मा के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने अपने बड़े बेटे धनजी वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया। बताया कि परिवार के पास आजीविका के लिए मात्र 18 कट्ठा खेत ही है, जिससे वह खेती करती हैं और उनके पति बाजार में सब्जी बेचकर तीन बच्चों की परवरिश करते हैं। आरोप लगाया कि धनजी पिछले चार वर्षों से परिवार पर जुल्म कर रहा है। वह बोई गई फसलों को उखाड़ फेंकता है तथा मारपीट करता हैं। हाल ही में उसने 18 कट्ठा जमीन बेचकर 35 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। मां ने मना किया तो उसने पूरे परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पारिवारिक इतिहास

उल्लेखनीय है कि आरोपी धनजी वर्मा विगत दो वर्षों से अपने ही माता-पिता, भाई व पत्नी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर वह जुलाई और अगस्त माह में दो बार मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हंगामा कर चुका है। उसने परिजनों पर मुकदमा भी दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसने कई वर्षों तक कड़ी मेहनत करके जो पैसे कमाए थे, उसे घर वालों ने हड़प लिया और अब उसे बेसहारा छोड़कर पल्ला झाड़ रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मां ने बेटे के खिलाफ क्या मामला दर्ज कराया?
मां ने बेटे पर जान से मारने की धमकी देने और 35 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो बार टॉवर पर चढ़ने वाले बेटे पर मां ने कराया मुकदमा