पारिवारिक विवाद के बाद युवक की मौत, पत्नी ने सास-ससुर पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। आमडंडा थाना क्षेत्र के पाठकडीह गांव में पारिवारिक विवाद के बाद तबीयत

पारिवारिक विवाद के बाद युवक की मौत, पत्नी ने सास-ससुर पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना क्षेत्र के पाठकडीह गांव में पारिवारिक विवाद के बाद तबीयत बिगड़ने से 27 वर्षीय युवक ललन कुमार की बुधवार को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पत्नी ने पति को जहर देने का आरोप लगाया है। वहीं उसके पिता ने शराब पीने से तबियत बिगड़ने की बात कही है। मायागंज अस्पताल में बरारी थाना पुलिस के समक्ष दिए गए फर्द बयान में मृतक की पत्नी श्वेता कुमारी ने सास-ससुर पर प्रताड़ित करने, घर से निकालने का दबाव बनाने और विवाद के दौरान अपमानित करने का आरोप लगाया है।

मामले का विवरण

उसका कहना है कि घटना के दिन परिवार में विवाद हुआ था और सास-ससुर उसे और उसके पति को घर छोड़ने के लिए कह रहे थे। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि पति की तबीयत बिगड़ गई है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति को जहरीला पदार्थ खिलाया गया। वहीं, मृतक के पिता अरविंद पंडित ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विवाद पति-पत्नी के बीच हुआ था। उनके अनुसार बेटा घर से चला गया था, जिसे वापस लाया गया। बाद में वह शराब पीकर लौटा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने जहर देने या घर से निकालने के आरोपों से इनकार किया।

पुलिस का बयान

अमडंडा थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मायागंज अस्पताल में पत्नी का फर्दबयान दर्ज किया गया है। संबंधित थाना से फर्दबयान प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन है 27 वर्षीय युवक जिसे जहर दिया गया?
युवक जिसका नाम ललन कुमार है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।