जिले में सात से चलेगा मिशन परिवार विकास अभियान
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में 7 से 26 सितंबर तक परिवार विकास अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में परिवार नियोजन के लिए जागरूकता वृद्धि की जाएगी। 1 से 6 सितंबर तक योजना तैयार की जाएगी, इसके बाद दंपती संपर्क सप्ताह और परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता मुजफ्फरपुर सहित पूरे प्रदेश में 7 से 26 सितंबर तक परिवार विकास अभियान चलाया जाएगा। इसका निर्देश विभाग ने सभी जिलों को दिया है। अभियान के तहत लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जाएगा।परिवार विकास अभियान के तहत प्रखंड स्तर पर भी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। परिवार विकास अभियान के लिए 1 से 6 सितंबर तक योजना तैयार की जाएगी। फिर 7 से 13 सितंबर तक दंपती संपर्क सप्ताह मनाया जाएगा। वहीं, 14 से 26 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जाएगा। अभियान की रिपोर्ट 29 सितंबर को सभी जिले से मुख्यालय भेजी जाएगी।


