थप्पड़कांड में जेल भेजे गए आरोपियों से कातिलाना हमले की धारा हटेगी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

ललिता गौतम के परिजनों ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर मेरठ डीएम और एसएसपी से बातचीत की। परिवार ने सुरक्षा, नौकरी, मुआवजे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और housing आवंटन का आश्वासन मिला। आरोपियों पर कातिलाना हमले की धारा हटाने की भी बात हुई।

थप्पड़कांड में जेल भेजे गए आरोपियों से कातिलाना हमले की धारा हटेगी

ललिता गौतम के परिजनों से बातचीत के बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एक प्रतिनिधिमंडल को मेरठ डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने के लिए भेजा। पूरे प्रकरण में तमाम मांग को लेकर बातचीत करने और कार्रवाई कराने के लिए कहा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार को सुरक्षा, लाइसेंस देने, नौकरी और मुआवजे पर सहमति बनी, साथ ही 8 जुलाई को लाठीचार्ज प्रकरण में जेल भेजे गए 8 आरोपियों के मुकदमे में कातिलाना हमले और 7-लॉ क्रिमिनल एक्ट की धारा हटाने पर भी सहमति बन गई है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रतिनिधिमंडल में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रेमप्रकाश, बाबर चौहान खरदौनी, रविंद्र भाटी और निजाम समेत कुछ लोग शुक्रवार शाम डीएम मेरठ डॉ. वीके सिंह के कार्यालय पर मुलाकात करने पहुंचे।

यहीं पर एसएसपी अविनाश पांडेय को भी बुलाया गया। दोनों अधिकारियों के सामने प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग रखी। बताया कि लड़की के भाई को नौकरी मिलनी चाहिए। पीड़ित परिवार को शहर में कोई भी सरकारी योजना में एक मकान आवंटन होना चाहिए। परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे की फाइल तैयार हो। हत्याकांड के सभी दोषियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और सभी को जेल भेजा जाए। 8 जुलाई को कलक्ट्रेट गेट पर जिस तरह से पुलिस के सीनियर अधिकारी ने थप्पड़बाजी की और भीड़ पर लाठीचार्ज कराया गया, वह निंदनीय है और इसे लेकर खेद प्रकट करना चाहिए। इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए रवि गौतम और दिग्विजय समेत सभी आठ आरोपियों पर लगाई गई कातिलाना हमले और 7 लॉ क्रिमिनल एक्ट की धारा हटाई जाए और जमानत कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने दावा किया कि डीएम-एसएसपी ने सभी बातों पर सहमति दी है, साथ ही धाराएं कम करने के लिए को लेकर दो दिन का समय मांगा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Vinay Sharma

लेखक के बारे में

Vinay Sharma

शॉर्ट बायो :

विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव :

विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।


कॅरियर का सफर :

विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।


विजन

अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।


विशेषज्ञता

अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।