द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

द्वाराहाट में भारी बारिश के कारण गुरुवार सुबह द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर एक चीड़ का पेड़ गिर गया जिससे आवाजाही बाधित हो गई। दमकल की टीम ने पेड़ को समय रहते निस्तारित किया और एक घंटे के प्रयास के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हुआ।

द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित

द्वाराहाट। भारी बारिश के बीच गुरुवार सुबह द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा चीड़ का पेड़ भरभराकर गिर गया। इससे आवाजाही बाधित हो गई। गनीमत रही कि दमकल की टीम ने समय रहते पेड़ को निस्तारित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर एक पेड़ गिर गया है। इससे आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। सूचना पर रानीखेत यूनिट से अग्निशमन की टीम मौके को रवाना हुई। तब तक सड़क के दोनों और वाहनों और यात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ था। जरूरी काम से घरों से निकले लोग अधर में फंस गए थे।

टीम ने बिना समय बिताए ही पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद पेड़ को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर मार्ग से हटाया गया। तब जाकर आवाजाही सुचारू हुई और यात्रियों ने राहत की सांस ली। दमकल की टीम में एएफएम चन्दन सिंह, दयाधर ध्यानी, दिनेश सिंह शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।