फेसबुक पर आबकारी विभाग के फर्जी पत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

आबकारी विभाग के अपर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से एक सरकारी पत्र फेसबुक पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। आबकारी निरीक्षक ने तहरीर दी कि एक कथित जांच पत्र गलत तरीके से प्रकाशित किया गया था। जांच में पत्र को कूटरचित पाया गया है, और वास्तविक पत्र का कोई ऐसा उदाहरण नहीं मिला है।

फेसबुक पर आबकारी विभाग के फर्जी पत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज

आबकारी विभाग के अपर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से सरकारी पत्र तैयार कर फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आबकारी निरीक्षक सेक्टर-4 अरविंद पाल बघेल ने तहरीर दी कि फेसबुक के ‘महाभारत न्यूज’ पेज पर अपर आबकारी आयुक्त (प्रशासन) नवनीत सेहारा के हस्ताक्षर वाला एक कथित जांच पत्र प्रकाशित किया गया। इसमें विशेष सचिव, आबकारी विभाग को संबोधित पत्र संख्या 236/वापस ईआईबीओ/विधि/C-60/4220649/2025-26 और 21 अप्रैल 2025 की तारीख दर्ज थी। पुलिस ने बताया कि विभागीय जांच में पत्र पूरी तरह कूटरचित मिला।

जांच में पाया गया कि 21 अप्रैल 2025 को संबंधित अनुभाग से पांच पत्र जारी हुए थे, जिनकी निर्गमन संख्या 255 से 259 तक थी। इनमें फेसबुक पर प्रकाशित जैसा कोई पत्र विशेष सचिव को भेजा ही नहीं गया था। पत्र में दर्ज आईजीआरएस संदर्भ संख्या से जुड़ी कोई शिकायत विभाग को प्राप्त भी नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि कथित पत्र पर अंकित निर्गमन संख्या 236 का असली पत्र 10 जून 2025 को जारी हुआ था, जो कुशीनगर में मदनपुर चौराहा स्थित देशी शराब की दुकान पर बीयर की ओवररेटिंग की शिकायत से संबंधित था, जिस पर शिकायतकर्ता ने संतुष्टि जताई थी। अपर आबकारी आयुक्त नवनीत सेहारा ने वायरल पत्र पर हस्ताक्षर को अपना न बताते हुए कूटरचित बताया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फेसबुक पेज, पोस्ट और फर्जी दस्तावेज से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफेसबुक पर आबकारी विभाग के फर्जी पत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज