नकली नूरानी तेल बनाने वाली फैक्टरी सील, ग्राहकों से अपील

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में राहत हर्बल रेमेडीज के नकली नूरानी तेल का उत्पादन करने वाली फैक्टरी पर छापेमारी की गई। पुलिस और ड्रग विभाग ने पंजाब के मोहाली जिले में फैक्टरी को सील कर दिया। तीन संचालक मौके पर नहीं मिले और उनकी तलाश की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है।

नकली नूरानी तेल बनाने वाली फैक्टरी सील, ग्राहकों से अपील

प्रयागराज। चैथम लाइन स्थित राहत हर्बल रेमेडीज की नूरानी तेल के नाम से नकली उत्पाद बनाकर बेचने का खुलासा हुआ है। पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी क्षेत्र में नकली नूरानी तेल बनाने वाली एक फैक्टरी पर पुलिस, ड्रग विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने पिछले दिनों छापेमारी कर फैक्टरी को सील कर दिया। आरोप था कि वहां पर यहां नकली नूरानी तेल का निर्माण किया जा रहा था। फैक्टरी का संचालन मोहम्मद अरशद, पीयूष श्रीवास्तव और सोनिका श्रीवास्तव कर रहे थे। छापेमारी के समय ये तीनों मौके पर मौजूद नहीं थे और उनकी तलाश पुलिस कर रही है।

राहत हर्बल रेमेडीज के पार्टनर असद जमाल ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मामला उपभोक्ता सुरक्षा और जनस्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने ग्राहकों से भी नकली उत्पाद से बचने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।