बाजपुर में नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बाजपुर में नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

बाजपुर में नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), औषधि प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को बाजपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली एलोपैथिक दवाइयां, पैकिंग मशीनें और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम को फैक्ट्री और गोदाम से एक लाख से अधिक नकली टैबलेट और 15 हजार से ज्यादा सिरप की बोतलें मिलीं। टीम ने मौके से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि धीरेंद्र पुत्र ब्रहम सिंह निवासी बुलन्दशहर यूपी औद्योगिक क्षेत्र में कोविल बायोटेक (प्लॉट संख्या एफ-13, 14) के नाम से फैक्ट्री संचालित कर रहा था। उसके पास केवल आयुर्वेदिक और फूड सप्लीमेंट बनाने का लाइसेंस था, लेकिन उसकी आड़ में वह सन फार्मा, मैकलियोड्स, इंटास और स्टैडमेड जैसी प्रतष्ठिति कंपनियों के नाम से नकली एलोपैथिक दवाइयां तैयार कर रहा था। नकली दवाओं को असली जैसा दिखाने के लिए हूबहू प्रिंटेड लेबल और फॉयल का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री से एसएस टैंक, फिलिंग मशीन, सीलिंग मशीन और लेबलिंग मशीन समेत दवा नर्मिाण और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी बाजार में अधिक मांग वाली दवाइयों की नकली खेप तैयार कर रहा था। बरामद दवाओं में गैस और अम्लता, एंटीबायोटिक, नसों के दर्द, प्रोस्टेट, कैल्शियम और आयरन सप्लीमेंट से जुड़ी कई ब्रांडेड दवाइयों के नकली संस्करण शामिल हैं। आरोपी धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है.

हरियाणा-चंडीगढ़ से शराब मंगाकर उत्तराखंड में बेचता था आरोपी

कार्रवाई के दौरान एनएच-74 स्थित आरोपी के गोदाम से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ती शराब मंगाकर उस पर उत्तराखंड आबकारी विभाग के नकली होलोग्राम और सील लगाकर ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचता था। गोदाम से 2,600 से अधिक शराब के क्वार्टर और बोतलें, 1000 खाली बोतलें और बड़ी संख्या में नकली ढक्कन और रैपर भी बरामद किए गए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या एसटीएफ ने किसी आरोपी को गिरफ्तार किया?
हाँ, एसटीएफ ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र को गिरफ्तार किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबाजपुर में नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार