फर्टिलाइजर फैक्ट्री मालिक पर मुकदमा, कई राज्यों में बरेली से नकली खाद की सप्लाई
आयुष्मान फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बरेली जिले में नकली खाद बनाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की। 1200 बोरी खाद व मिलावट की सामग्री बरामद हुई। इसके मालिक आयुष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

आयुष्मान फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिडेट से बरेली मंडल के अलावा विभिन्न जिलों और राज्यों में खाद की सप्लाई जाती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जिला कृषि अधिकारी ने कैंट थाने में मैसर्स आयुष्मान फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक आयुष अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जांच का विवरण
जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि आयुष्मान फर्टिलाइजर्ज प्राइवेट लिमिटेड बुखारा मोड पर नकली खाद बनाने की शिकायत हुई थी। सूचना के बाद गुरुवार शाम छापामारा गया था। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में सारे मामले के खुलासा हुआ। छापेमारी टीम को मौके से 1200 बोरी खाद और मिलावट की सामग्री बरामद हुई थी। जिनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने फर्टिलाइज फैक्ट्री के मालिख आयुष अग्रवाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों से पता चला कि फैक्ट्री से खाद की आपूर्ति आसपास के जिलों के साथ अन्य राज्यों में भी की जाती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अगली कार्रवाई
मैसर्स आयुष्मान फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुखारा के मालिक आयुष अग्रवाल के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में खाद का स्टॉक मिला। उसे जब्त कर लिया गया। अलग-अलग खाते के कई नमूने जांच को भेजे गये हैं। अब पुलिस आगे की जांच कर कार्रवाई करेगी।
ऋतुषा तिवारी, जिला कृषि अधिकारी बरेली

