फर्जी डिग्री-अंकपत्र के आरोप में दो और वकीलों पर केस

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव आरके शुक्ला की शिकायत पर दो अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी शैक्षिक दस्तावेज लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ। अधिवक्ता कमलेंदु त्रिपाठी और करन पांडेय ने गलत शैक्षिक प्रमाणपत्र पेश किए, जिन्हें विश्वविद्यालयों द्वारा असत्य बताया गया।

फर्जी डिग्री-अंकपत्र के आरोप में दो और वकीलों पर केस

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव आरके शुक्ला की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में दो और अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी शैक्षिक दस्तावेज लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, तेलियरगंज के चांदपुर सलोरी निवासी अधिवक्ता कमलेंदु त्रिपाठी ने सीओपी सत्यापन के दौरान 2002 की एलएलबी डिग्री और अंकपत्र प्रस्तुत किया था। बार कौंसिल ने दस्तावेजों का सत्यापन इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कराया, जहां अंकपत्र की प्रति असत्य पाई गई। वहीं, नैनी निवासी अधिवक्ता करन पांडेय ने 2013 की स्नातक डिग्री और अंकपत्र सीओपी सत्यापन के दौरान लगाए थे। सत्यापन में विलियम कैरी विश्वविद्यालय, शिलांग से अंकपत्र की प्रति को गलत और असत्य बताया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफर्जी डिग्री-अंकपत्र के आरोप में दो और वकीलों पर केस