मोनाड यूनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति घोटाले की निदेशालय करेगा जांच

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

मोनाड यूनिवर्सिटी द्वारा फर्जी डिग्री और मार्कशीट बांटने के आरोप के चलते मामला गंभीर है। समाज कल्याण विभाग की जांच में छात्रवृत्ति घोटाले के सबूत मिले हैं। 2023 में, सामान्य वर्ग के छात्रों को एससी दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप भी लगे हैं। जांच जारी है।

मोनाड यूनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति घोटाले की निदेशालय करेगा जांच

मोनाड यूनिवर्सिटी का फर्जी डिग्री और मार्कशीट बांटने का मामला शांत नहीं हुआ था और वर्ष-2022-23 से यूनिवर्सिटी ने छात्र-छात्राओं की करोड़ों की छात्रवृत्ति डकारनी शुरू कर दी थी। इसका खुलासा समाज कल्याण विभाग द्वारा रूटिन चैकिंग में हुआ था। इसके बाद बीती जनवरी में तत्कालीन डीएम ने मामले की पुन: जांच भी करायी थी, इस जांच में भी आरोप सहीं पाए गए थे। तब यूनिवर्सिटी को ब्लैक लिस्ट करने की डीएम ने संस्तुति की थी। हालांकि इसके बाद मोनाड यूनिवर्सिटी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी। बता दें कि मोनाड यूनिवर्सिटी पर साल-2019 से फर्जी डिग्री और मार्कशीट बांटने के आरोप लगने शुरू हुए थे। जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी को काउंसलिंग सीट एलोट करता था, अगर यूनिवर्सिटी को 10 सीट एलोट होती थी तो इसकी एवज में यूनिवर्सिटी कई डिग्री बनाकर दूर-दराज के छात्र-छात्राओं को बांटता था। इसमें पीएचडी की करीब सैकड़ों डिग्री बांटी गई थी। इसी तरह बीए से लेकर एम टैक तक की डिग्री बांटने का कोराबार शुरू हुआ।

जांच की प्रक्रिया

इसकी शिकायत एसटीएफ को भी मिली तो उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। करीब नौ महीने की जांच के बाद एसटीएफ की टीम ने मोनाड यूनिवर्सिटी पर छापा मारा और अभिलेखों की जांच शुरू की। जांच के दौरान यूनिवर्सिटी में तमाम तरह की खामियां पायी गई। तब मालिक समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसी बीच समाज कल्याण विभाग द्वारा रूटिन चैकिंग में 2022 से 2025 तक के तीनों सत्रों में छात्रवृत्ति में घोटाले का मामला सामने आया। तत्कालीन डीएम ने छात्रवृत्ति घोटाले की पुन: जांच करानी शुरू की तो जांच टीम के समक्ष छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप सिद्ध होने लगे। इसपर डीएम ने यूनिवर्सिटी को ब्लैक लिस्ट करने की शासन को संस्तुति की थी。

छात्रों की भर्ती में धांधली

बिहार के सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को एससी बनाकर छात्रवृत्ति हड़पने के लगे थे आरोप:

जानकारी के अनुसार साल-2023 में बिहार के करीब 20 से 25 छात्राओं का मोनाड यूनिवर्सिटी में दाखिला हुआ था। यह सभी छात्र सामान्य वर्ग के थे, जिन्हें एससी वर्ग में दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप लगे थे। हालांकि यूनिवर्सिटी के कुछ लोगों का कहना है कि कंसल्टेंट व एडमिशन डायरेक्टर की साठ-गांठ से यह घोटाला किया गया था, जिसमें यूनिवर्सिटी का कोई हाथ नहीं था। लेकिन 2022 से 2025 तक लगातार छात्रवृत्ति में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को एससी दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप है, जिसकी जांच अब निदेशालय द्वारा की जाएगी।

FAQs σχετικά με ঘটনাটি

✦मोनाड यूनिवर्सिटी पर कौन-कौन से आरोप लगे हैं?−
मोनाड यूनिवर्सिटी पर फर्जी डिग्री और मार्कशीट बांटने, छात्रवृत्ति हड़पने, और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को एससी दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने के आरोप लगे हैं।
Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमोनाड यूनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति घोटाले की निदेशालय करेगा जांच