स्नातक सेमेस्टर-दो की परीक्षा के दौरान चार फर्जी परीक्षार्थियों को किया गया बाहर

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

लीड युवा पेज:::::::न उजागर होने पर पुलिस की मौजूदगी में केंद्र से बाहर किया गया परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और जांच व्यवस्था हुई और सख्त फो

स्नातक सेमेस्टर-दो की परीक्षा के दौरान चार फर्जी परीक्षार्थियों को किया गया बाहर

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित स्नातक सेमेस्टर-दो की परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों के परीक्षा देने का मामला सामने आया है। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण महिला विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय जांच के दौरान चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ लिया गया और उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया।

फर्जी परीक्षार्थियों की पहचान

जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का मिलान किया जा रहा था। इसी दौरान जांच टीम को चार अभ्यर्थियों की पहचान पर संदेह हुआ। गहन जांच करने पर पता चला कि वे वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे। मामले की पुष्टि होते ही केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में चारों फर्जी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया और उन्हें बाहर कर दिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से वे परीक्षा कक्ष तक नहीं पहुंच सके। घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर जांच व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई। बताया गया है कि परीक्षा में परीक्षार्थियों को मोबाइल अंदर ले जाने पर मनाही है。

परीक्षा की जानकारी

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से सीबीसीएस सत्र 2025-29 के बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा आठ जुलाई से शुरू है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली की परीक्षा दिन के 10 बजे से 1 बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दिन के 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। बेगूसराय जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जीडी कॉलेज में एसके महिला कॉलेज बेगूसराय, एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, आरबीएस कॉलेज तेयाय में आरसीएसएस कॉलेज बीहट, एपीएसएम कॉलेज बरौनी में आरबीएस कॉलेज तेयाय, आरसीएस कॉलेज मंझौल में एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय, एसके महिला कॉलेज बेगूसराय में आरसीएस कॉलेज मंझौल व एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर में जीडी कॉलेज बेगूसराय का परीक्षा केंद्र बनााया गया है।

रिपोर्टर की जानकारी

रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

प्रश्न और उत्तर

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की परीक्षा कब से शुरू हो रही है?
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से सीबीसीएस सत्र 2025-29 के बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा आठ जुलाई से शुरू है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।