15.65 लाख की उधारी चुकाने के बजाय भेज दिया कथित फर्जी बिल

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

सहारनपुर के सर्राफा बाजार में एक ज्वैलरी फर्म ने अमृतसर के कारोबारी पर लाखों रुपये का बकाया चुकाने के लिए फर्जी बिल भेजने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कारोबारी ने भुगतान के लिए धमकी देने का भी आरोप झेल रहा है।

15.65 लाख की उधारी चुकाने के बजाय भेज दिया कथित फर्जी बिल

सहारनपुर। सर्राफा बाजार की एक ज्वैलरी फर्म से लाखों रुपये की सोने की ज्वैलरी उधार लेकर भुगतान न करने के मामले में नया मोड़ आ गया। ज्वैलर्स ने अमृतसर के कारोबारी पर बकाया रकम से बचने के लिए कथित फर्जी बिल तैयार कर भेजने का आरोप लगाया है। कारोबारी पर रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दस्तावेज और लेनदेन की जांच शुरू कर दी है। विश्वास ज्वैलर्स के पार्टनर अमित कुमार मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 मार्च 2025 को अमृतसर के वीर ज्वैलर्स के प्रोपराइटर वीर सिंह ने उनकी फर्म से 22 कैरेट सोने की 282.424 ग्राम ज्वैलरी खरीदी थी।

ज्वैलरी की कीमत 23,55,328.61 रुपये और आईजीएसटी समेत कुल रकम 24,25,988.47 रुपये थी। भुगतान 15 से 20 दिन में करने का भरोसा दिया गया था। शिकायत के अनुसार, बाद में कारोबारी ने यूपीआई के जरिए चार किस्तों में कुल 8.60 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद 15,65,988 रुपये बकाया रह गए। लगातार तकादा करने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर 23 अप्रैल 2026 को कानूनी नोटिस भेजा गया। आरोप है कि नोटिस भेजे जाने के बाद उसी दिन 17 अप्रैल 2026 की तारीख वाला 15,65,988 रुपये का बिल भेजा गया। इसमें 187.77 ग्राम सोने की ज्वैलरी की खरीद दर्शाई गई थी। अमित मित्तल का कहना है कि उनकी फर्म ने ऐसी कोई खरीद नहीं की थी और बिल पर अधिकृत व्यक्ति के हस्ताक्षर भी नहीं थे।शिकायतकर्ता ने इस बिल को बकाया रकम से बचने के लिए तैयार किया गया कथित फर्जी दस्तावेज बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बिल, यूपीआई लेनदेन और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News15.65 लाख की उधारी चुकाने के बजाय भेज दिया कथित फर्जी बिल