लाभांश के स्थान पर दिलाया जाये मानदेय

हिन्दुस्तान, काशीपुर
Follow us on Google News
share

काशीपुर में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में राशन विक्रेताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। विक्रेताओं के लिए मानदेय की मांग के साथ-साथ भ्रष्टाचार के आरोप भी उठाए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से सहायता का आश्वासन दिया।

लाभांश के स्थान पर दिलाया जाये मानदेय

काशीपुर, संवाददाता। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में राशन विक्रेताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विक्रेताओं को लाभांश के स्थान पर मानदेय दिए जाने की मांग उठाई गई।

बैठक की जानकारी

बैठक में एक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए। रविवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी 13 जिलों के जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें राशन डीलरों को लाभांश के स्थान पर मानदेय दिलाने को लेकर पदाधिकारियों से सुझाव मांगे गए।

सुझाव और समर्थन

सभी जिलों के जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों ने मानदेय के समर्थन में अपने सुझाव रखे। साथ ही अपने-अपने जिलों में विक्रेताओं को हो रही समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बृजवासी ने पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खाद्य मंत्री रेखा आर्य, खाद्य सचिव एल. फैनई और अन्य सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर राशन विक्रेताओं को मानदेय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

भ्रष्टाचार के आरोप

बैठक में पदाधिकारियों ने एक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पर अपने चहेते विक्रेताओं के नामित व्यक्तियों के माध्यम से खाद्यान्न में कथित भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए शासन-प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और कथित तौर पर कालाबाजारी किए गए खाद्यान्न की वसूली की मांग की।

सामान्य प्रश्न

✦बैठक में किन समस्याओं पर चर्चा की गई?−
बैठक में राशन विक्रेताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलाभांश के स्थान पर दिलाया जाये मानदेय