50 किलो के बोरे में 15 किलो कम मिल रहा खाद्यान्न

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने शिकायत की है कि गोलमुरी सह जुगसलाई का डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार मनमानी कर रहा है। खाद्यान्न के बोरे में अनाज कम रहता है। दुकानदारों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। डीएसडी ठेकेदार को सही ढंग से वितरण करने का निर्देश दिया गया है।

50 किलो के बोरे में 15 किलो कम मिल रहा खाद्यान्न

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी से शिकायत की है कि गोलमुरी सह जुगसलाई का डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार मनमानी कर रहा है। आरोप लगाया है कि जो खाद्यान्न उन तक पहुंचाया जा रहा, उसके 50 किलो के बोरे में तीन से 15 किलो तक अनाज कम रहता है। पूछने पर ठेकेदार कहता है कि जैसे दे रहे हैं, वैसे लेना होगा। जो डीलर इसका विरोध करता है, उसे महीने के अंत में खाद्यान्न दिया जाता है, जिससे समय पर वितरण करना असंभव हो जाता है। इसकी वजह से ऑनलाइन में प्रतिशत कम रह जाता है। उनकी यह भी शिकायत है कि कुछ दुकानदारों को जुलाई का खाद्यान्न आज तक नहीं दिया गया है, जबकि सभी का डीएसडी कर दिया गया है। यही नहीं, कुछ को बहलाकर तो कुछ को दबाव देकर अग्रिम में ही डीएसडी रिसीव करा दिया गया है। दुकानदारों के द्वारा बकाया खाद्यान्न की मांग करने पर अब डीएसडी ट्रांसपोर्टर अभद्र व्यवहार कर रहा और देने से साफ मना कर दे रहा है。

शिकायत के कारण

चूंकि शहरी दुकानदारों को अब गोदाम जाने की मनाही है। ऐसे में राशन लाभुकों व दुकानदारों के हित में हर राशन दुकान में समय पर एवं सही वजन में खाद्यान्न पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए डीएसडी ठेकेदार को निर्देशित करने का अनुरोध किया गया है। ऐसा होने से लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण करना संभव हो सकेगा और अनुभाजन क्षेत्र का वितरण प्रतिशत भी पूरा हो पाएगा।

दस्तखत करने वाले

ज्ञापन पर दस्तखत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, शशि भूषण प्रसाद, लाल बाबू सिंह, रंजीत दास, राजेश कुमार शर्मा, यूके सिंह, एवी सिंह, एके सिंह, आरएस सिंह, केके उपाध्याय, रामजी प्रसाद, रमेश कुमार, सुनील कुमार यादव, नवल किशोर भगत, एन राम आदि शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने किससे शिकायत की है?
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी से शिकायत की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News50 किलो के बोरे में 15 किलो कम मिल रहा खाद्यान्न