फैक्ट्री में मजदूर की नीचे गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
फैक्ट्री में मजदूर की नीचे मौत, परिजनों में मचाफैक्ट्री में मजदूर की नीचे मौत, परिजनों में मचाफैक्ट्री में मजदूर की नीचे मौत, परिजनों में मचा

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रामबाड़ा स्थित मोहन राम मंदिर के पास रहने वाले मोहित (28 वर्ष) की शुक्रवार रात औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में काम करने के दौरान टावर से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर घटना की सूचना समय से नहीं देने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार मोहल्ला रामबाड़ा निवासी मोहित औद्योगिक क्षेत्र स्थित टावर बनाने की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गया था। काम करने के दौरान अचानक वह टावर से नीचे गिर गया।
बताया जाता है कि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर हादसे की जानकारी समय से नहीं देने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में परिजनों ने मोहित का अंतिम संस्कार कर दिया।कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


