मार्ग दुर्घटना में फैक्ट्री श्रमिक की मौत
रविवार देर रात रनिया थाने के पास एक सड़क हादसे में सेंथा गांव का फैक्ट्री श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार चालक की तलाश शुरू की।

कानपुर देहात। रनिया थाने के पास रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में गजनेर थाना क्षेत्र के सेंथा गांव का रहने वाला एक फैक्ट्री श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी देने के बाद उसको नाजुक हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू की है। सैंथा गजनेर का रहने वाला पैंतीस साल का दुर्गेश उर्फ कल्लू सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह चौहान रनियां की एक फैक्ट्री में काम करता था।
इसके साथ ही वह रनिया बाजार में पत्नी शालनी व सात वर्षीय पुत्र शिवा के साथ किराए के मकान में रह रहा था। रविवार देर रात काम खत्म करने के बाद वह रनियां थाने के नजदीक स्थित हुनमान मंदिर के सामन हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। मेडिकल कालेज से भेजी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ रनियां दिनेश गौतम ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार चालक का पता कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।


