ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा उठाने पर झारखंड रेल यूजर्स पर चला फेसबुक के आईटी नियमों का डंडा
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
झारखंड के रेल यात्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर ट्रेनों की देरी और परेशानियों को उजागर करने वाले एक पोस्ट को फेसबुक ने भारत में ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत की गई है। पोस्ट में रेलवे की संचालन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए यात्रियों के अधिकारों के बारे में चर्चा की गई थी।

जमशेदपुर। ट्रेनों की बेतहाशा देरी और यात्रियों की परेशानी को सोशल मीडिया पर उजागर करने के कारण झारखंड रेल यूजर्स के एक पोस्ट को फेसबुक द्वारा भारत में रेस्ट्रिक्ट (ब्लॉक) कर दिया गया है। फेसबुक की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, झारखंड रेल यूजर्स के इस पोस्ट को भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियमों का हवाला देकर ब्लॉक किया गया है। जानकारी के अनुसार, झारखंड रेल यूजर्स ने 3 सितंबर को दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के लेट चलने को पोस्ट कर रेलवे की परिचालन व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ यात्रियों की परेशानी बताई थी।
वहीं, रेलवे से यात्रियों के समय और सुरक्षित यात्रा के अधिकार पर को गंभीरता से विचार करने पर जोर दिया था।


