नेत्र रोग के उपचार में एआई का हेल्पिंग टूल के तौर पर करें प्रयोग
मेरठ में मेडिकल कॉलेज द्वारा एकॉइन मेरठ-2026 की आठवीं वार्षिक कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें विभिन्न नेत्र विशेषज्ञों ने आंखों की बीमारियों की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास पर चर्चा की। वक्ताओं ने एआई के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, जो नेत्र रोगों की जांच को आसान और सटीक बनाता है।

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में रविवार को नेत्र रोग विभाग की ओर से एकॉइन मेरठ-2026 की आठवीं वार्षिक कांफ्रेंस के उत्तर प्रदेश चैप्टर का आयोजन किया। इसमें देशभर से विभिन्न नेत्र विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। नेत्र रोग विज्ञान के सामुदायिक सेवाओं एवं स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से नेत्र रोगों की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने आंखों की बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इसके लिए स्कूलों में बच्चों की स्क्रीनिंग करने, कैंप लगाकर लोगों की नेत्र जांच एवं उपचार के बारे में जानकारी देने पर जोर दिया। कहा कि आज भी कुछ इलाकों में ऐसे लोग हैं, जिन्हें आंखों की जांच एवं उपचार संबंधित सही जानकारी नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि एआई का नेत्र रोग की जांच-उपचार में एक हेल्पिंग टूल के तौर पर प्रयोग करें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने डायबिटिक रेटिनोपैथी की जांच प्रक्रिया को बेहद सटीक, तेज और सुलभ बना दिया है。
आयोजन सचिव की जानकारी
आयोजन सचिव डॉ. लोकेश सिंह ने बताया कि एआई सॉफ्टवेयर बिना पुतली फैलाए केवल कुछ ही सेकंड में रेटिना की तस्वीरों का विश्लेषण करके बता देते हैं कि मरीज को रेटिनोपैथी है या नहीं और आगे के उपचार की क्या आवश्यकता है। मेरठ मेडिकल कालेज में इसका प्रयोग किया जा रहा है। कांफ्रेंस में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के परास्नातक छात्र एवं छात्राओं ने लगभग 45 केस एवं विभिन्न सेमिनारों की प्रस्तुति दी गई। कांफ्रेंस का आयोजन प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने किया।
प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं
कांफ्रेंस में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. वर्षा यादव आईएमएस बीएचयू मेडिकल कॉलेज, द्वितीय स्थान डॉ. आर्यन राज आईएमएस बीएचयू मेडिकल कॉलेज वाराणसी एवं तृतीय स्थान डॉ. सिद्धांत शर्मा मेडिकल कॉलेज मेरठ ने प्राप्त किया। फ्री पेपर प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉ. प्रांजल गर्ग वाराणसी, द्वितीय स्थान डॉ. गोविंद सैनी मेरठ मेडिकल कॉलेज एवं तृतीय स्थान पर डॉ. दीप्ति यादव मेरठ मेडिकल कॉलेज रही। वीडियो प्रस्तुतीकरण में प्रथम स्थान डॉ. अनुष्का क्याल वाराणसी, द्वितीय स्थान पर डॉ. वर्षा यादव वाराणसी रहीं। रैपिड फायर राउंड जिसमें नेत्र रोग विभाग से जुड़े किसी भी टॉपिक पर लगभग तीन मिनट तक अपना प्रस्तुतीकरण करना था, इसमें प्रथम स्थान डॉ. शिवानी दुरेजा लखनऊ, द्वितीय स्थान डॉ. प्राची सारस्वत मेडिकल कॉलेज मेरठ एवं डॉ. शिवांगी शर्मा मेरठ मेडिकल कॉलेज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
नेत्र विशेषज्ञों की भागीदारी
कांफ्रेंस में देशभर से नेत्र विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। इनमें कोलकाता के डॉ. स्वप्न सामन्ता, वाराणसी के डॉ. आरपी मौर्य, लखनऊ से डॉ. एलाय मजूमदार, हैदराबाद के डॉ. सुरेश रमन राव, देहरादून के डॉ. युसूफ रिजवी, नई दिल्ली से डॉ. जेकेएस परिहार, कटक उड़ीसा के डॉ. तरुण पांडा, बिहार के डॉ. सुशील कुमार, सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉ. संजीव कुमार, हरियाणा के डॉ. विनोद, लखनऊ आरएमएल के डॉ. आलोक रंजन शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. प्रखर, डॉ. अलका गुप्ता, डॉ. प्रियंका गोसाई आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Salim Ahmadशॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।
विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।


