रीढ़, गले में भी पहुंच रहा टीबी का बैक्टीरिया

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में फेफड़ों से टीबी का बैक्टीरिया अब शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल रहा है। मार्च से अगस्त तक चले टीबी मुक्त अभियान में 860 मरीजों में एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी पाया गया है। मेडिकल कॉलेज में टीबी के कई मरीज सामने आए हैं, जिनमें पेट के टीबी के 125 मामले शामिल हैं।

रीढ़, गले में भी पहुंच रहा टीबी का बैक्टीरिया

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। फेफड़ों से टीबी का बैक्टीरिया अब शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंच रहा है। मार्च से अगस्त तक चले टीबी मुक्त अभियान के दौरान मरीजों की स्क्रीनिंग में यह बात सामने आई है। टीबी मुक्त स्क्रीनिंग अभियान के दौरान पूरे बिहार में लगभग पांच हजार और मुजफ्फरपुर में 860 मरीजों में एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी पाया गया है। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सीके दास का कहना है कि एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी में बीमारी का बैक्टीरिया शरीर के दूसरे हिस्सों को अपने संक्रमण की जद में ले लेता है। जांच के दौरान गले और रीढ़ में भी टीबी का संक्रमण पाया गया है। टीबी मुक्त अभियान के दौरान मुजफ्फरपुर में 5340 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान टीबी का संक्रमण ग्रंथियों में भी पाया गया।

मेडिकल कॉलेज में भी मिल रहे हैं मरीज

एसकेएमसीएच की मेडिसिन विभाग की डॉ. नेहा ने बताया कि एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी के मरीज मेडिकल कॉलेज में भी मिल रहे हैं। बताया कि इस बीमारी में टीबी के जीवाणु फेफड़ों के अलावा लिम्फ नोड, हड्डी, मस्तिष्क, पेट या किडनी जैसे अन्य अंगों को प्रभावित करते हैं। फेफड़ों से टीबी के जीवाणु खून या लसीका (लिम्फ) के माध्यम से शरीर के दूसरे हिस्सों तक पहुंच सकते हैं। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में संक्रमण के अन्य अंगों तक फैलने का खतरा अधिक होता है।

पेट के टीबी के सैकड़ों मरीज सामने आये

स्क्रीनिंग के दौरान पेट के टीबी के सैकड़ों मरीज मिले हैं। मुजफ्फरपुर में ही पेट के टीबी के 125 मरीज मिले हैं। इन मरीजों कई कम उम्र के भी हैं। डॉ. सीके दास के मुताबिक राहत की बात यह है कि स्क्रीनिंग में हृदय के टीबी मरीज काफी कम मामले मिले हैं। मुजफ्फरपुर में सिर्फ दो ही केस इस बीमारी के जांच के दौरान मिले हैं। इसके अलावा मेनेंजाइटिस टीबी (दिमागी टीबी) के मामले भी स्क्रीनिंग के दौरान मिले हैं।

राज्य में एक लाख टीबी के सक्रिय मरीज

बिहार में टीबी के एक लाख सक्रिय मरीज हैं। मुजफ्फरपुर में 10 हजार टीबी के सक्रिय मरीज की जानकारी विभाग ने दी है। टीबी मुक्त अभियान के दौरान मिले अलग-अलग टीबी के मरीजों को दवा दी गई है और उनका फॉलोअप किया जा रहा है। टीबी मुक्त अभियान के दौरान मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए एआई युक्त एक्स-रे की मशीनें सभी जिलों को दी गई थीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मुजफ्फरपुर में कितने टीबी मरीज पाए गए?−
मुजफ्फरपुर में 860 मरीजों में एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी पाया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरीढ़, गले में भी पहुंच रहा टीबी का बैक्टीरिया