जेपी विवि: बैंक की तकनीकी गड़बड़ी से बीएड व स्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

20 जुलाई तक कॉलेजों में जमा होंगे आवेदन र्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार कुलपति की स्वीकृति के बाद दोनों परीक्षाओं...

जेपी विवि: बैंक की तकनीकी गड़बड़ी से बीएड व स्नातक के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

20 जुलाई तक कॉलेजों में जमा होंगे आवेदन 22 जुलाई तक विश्वविद्यालय पहुंचाए जाएंगे परीक्षा प्रपत्र छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने बैंक में ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण बीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2024-26) परीक्षा-2026 तथा स्नातक तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस (सत्र 2024-28) परीक्षा-2025 के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

परीक्षा नियंत्रक के नोटिफिकेशन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार कुलपति की स्वीकृति के बाद दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा करने की समय-सीमा का विस्तार किया गया है। बीएड द्वितीय वर्ष के लिए पूर्व में छह जुलाई से 14 जुलाई तथा स्नातक तृतीय सेमेस्टर सीबीसीएस के लिए छह जुलाई से 15 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी। लेकिन ऑनलाइन शुल्क जमा करने में विद्यार्थियों को तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने छात्रहित में दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी है।

दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया

22 जुलाई तक विश्वविद्यालय को जमा करना है परीक्षा संबंधी अभिलेख अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 20 जुलाई तक अपने संबंधित महाविद्यालयों में परीक्षा प्रपत्र एवं आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकेंगे। वहीं सभी महाविद्यालयों को परीक्षा प्रपत्र, समेकित सूची तथा पेन ड्राइव के साथ संबंधित अभिलेख 22 जुलाई तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करने होंगे।

सत्यापन प्रक्रिया की प्राथमिकता

विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा प्रपत्रों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर सत्यापन सुनिश्चित करें। सत्यापन के दौरान यदि अभ्यर्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय, परीक्षा क्रमांक अथवा पंजीयन संख्या में किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो उसका तत्काल ऑनलाइन सुधार कराया जाए, ताकि समय पर त्रुटिरहित प्रवेश पत्र निर्गत किए जा सकें। विश्वविद्यालय ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

प्रश्नोत्तर

बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
बीएड द्वितीय वर्ष परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें