आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि आज
हरदोई के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के प्रशिक्षण संस्थानों में 2026 से शुरू होने वाले कार्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 7 सितंबर तक किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेज लेकर संबंधित संस्थान में संपर्क करने को कहा गया है।

हरदोई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई के प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रथम चरण के चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि जनहित में बढ़ा दी गई है। पहले प्रवेश की अंतिम तिथि चार सितंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर सात सितंबर की रात 12 बजे तक कर दिया गया है। प्रथम चरण के चयन परिणाम में चयनित ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं लिया है, वे विस्तारित तिथि तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, अंकपत्र एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित चयनित राजकीय या निजी आईटीआई के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।
संस्थान में उपलब्ध चयन सूची से जांच के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।


