कोडरमा में स्थापित होगा एक्सटेंशन सेंटर, युवाओं को मिलेगा बेहतर अवसर

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रस्तावित एक्सटेंशन स

कोडरमा में स्थापित होगा एक्सटेंशन सेंटर,  युवाओं को मिलेगा बेहतर अवसर

झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त निदेशक डॉ. रंजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रस्तावित एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना को लेकर मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा देशभर में 20 टेक्नोलॉजी सेंटर व 100 एक्सटेंशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों का उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों व युवाओं को आधुनिक तकनीकी सहयोग, कौशल विकास, प्रशिक्षण तथा तकनीकी एवं सलाहकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। कोडरमा के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि: डॉ. राजेशसंस्थान के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि कोडरमा में एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना होना जिले ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है।

इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीक सीखने और रोजगारपरक कौशल प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के व्याख्याता डॉ. उमेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मौके पर संस्थान के व्याख्याता सोहन टोप्पो, लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, मनोज यादव, अखिलेश कुमार, संजय कुमार, मनोरंजन कुमार, हीरालाल कुमार, शाहीन अथर, सहायक आदित्य भगत सहित संस्थान के अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकोडरमा में स्थापित होगा एक्सटेंशन सेंटर, युवाओं को मिलेगा बेहतर अवसर