फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 10 तक किसान करा सकेंगे बीमा

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज में खरीफ सीजन में प्राकृतिक आपदाओं से किसान फसलों के नुकसान से बचने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितम्बर कर दी गई है। अब किसान समय सीमा के भीतर बीमा करा सकते हैं।

फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 10 तक किसान करा सकेंगे बीमा

महराजगंज, निज संवाददाता। खरीफ सीजन में प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की तारीख बढ़ा दी गई है। पहले 31 अगस्त तक बीमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 सितम्बर कर दिया गया है। ऐसे में अभी तक फसल का बीमा नहीं करा सके किसानों के पास मौका है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी फसल का बीमा करा लें।

किसानों की स्थिति

जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में अब तक करीब दस हजार किसान खरीफ फसलों का बीमा करा चुके हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि प्राकृतिक आपदा से फसल को होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द बीमा करा लें। धान की फसल के लिए 84 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर बीमित धनराशि निर्धारित है। इस पर किसान को दो प्रतिशत की दर से प्रीमियम देना होगा। यानी धान की एक हेक्टेयर फसल का बीमा कराने के लिए किसान को 1680 रुपये प्रीमियम देना होगा।

फसल की अन्य जानकारी

इसी तरह मूंगफली की फसल के लिए 63,100 रुपये प्रति हेक्टेयर बीमित धनराशि निर्धारित है। इसके लिए दो प्रतिशत के हिसाब से किसान को 1262 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम देना होगा। उन्होंने बताया कि फसल बीमा किसानों के लिए प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक सहारा बन सकता है। अतिवृष्टि, जलभराव, सूखा समेत मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से फसल प्रभावित होने पर बीमित किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सकता है।

बीमा में सही विवरण जरूरी

फसल बीमा कराते समय किसान अपनी फसल, भूमि और अन्य जरूरी विवरण सही दर्ज कराएं। गलत जानकारी होने पर बाद में दिक्कत हो सकती है।

सामान्य प्रश्न

✦प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तारीख कब है?−
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तारीख 10 सितम्बर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 10 तक किसान करा सकेंगे बीमा