निर्यातक बोले, दफ्तर में अटकाई जा रही जीएसटी रिफंड की फाइल
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद में निर्यातकों ने फेयर सब्सिडी जारी होने के बाद जीएसटी रिफंड में देरी का मुद्दा उठाया। एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन ने सीजीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की और रिफंड फाइलों में देरी न करने की गुजारिश की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

मुरादाबाद। बहुत लंबे अरसे से अटकी फेयर सब्सिडी की धनराशि खाते में पहुंच जाने के बाद निर्यातकों ने अब जीएसटी रिफंड मिलने में देरी का मुद्दा उठाया है। मुरादाबाद में एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सेंट्रल जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह से मिलकर इस समस्या को उठाया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निर्यातकों के जीएसटी रिफंड की फाइल नहीं अटकाए जाने की गुजारिश सीजीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर से की। असिस्टें कमिश्नर ने अपने स्तर से कोई समस्या नहीं आने देने का भरोसा दिलाया।


