ड्रोन पर रोक के बाद इथियोपिया में कई जगह धमाके
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में बुधवार रात ड्रोन उड़ाने पर रोक लगे कुछ घंटे बाद कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुरक्षा अधिकारी ने तीन अलग-अलग स्थलों पर धमाकों की पुष्टि की। हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये धमाके किसी हमले का हिस्सा थे या सैन्य अभ्यास के दौरान हुए।

इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में बुधवार देर रात कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनाई दी। यह घटना सरकार द्वारा ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाए जाने के कुछ घंटे बाद हुई। इथियोपिया की खुफिया सेवा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि बुधवार रात तीन अलग-अलग जगहों पर तीन धमाके हुए। एक राजनयिक सूत्र ने कहा कि रक्षा मुख्यालय के पास भी एक धमाके की आवाज सुनाई दी और उसके बाद सायरन बजने लगा।रक्षा मुख्यालय के आसपास रहने वाले लोगों ने भी बताया कि आधी रात के बाद इलाके में एक फैक्ट्री के पास धमाके की आवाज सुनाई दी। अभी यह साफ नहीं है कि ये धमाके किसी हमले का हिस्सा थे या रक्षा मुख्यालय में चल रहे सैन्य अभ्यास के दौरान हुए।इन
धमाकों से कुछ घंटे पहले इथियोपिया की राष्ट्रीय खुफिया और सुरक्षा सेवा ने अदीस अबाबा और आसपास के इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी थी।


